कब्ज का परमानेंट इलाज और कब्ज़ के घरेलू उपचार

 

आजकल बोहोत सारे लोगो को कब्ज़ की शिकायते देखने को मिलती है। इसलिए आज हम आपको कब्ज़ का परमानेंट इलाज और उसके कुछ घरेलू उपचार बताएंगे। कब्ज़ की वजहसे बोहोत सी बीमारिया होने की सभावना रहती है। ऐसे में आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की जरुरत है। लोग आजकल बाहर का खाना पसंत करने लगे है। और बाहर के खाने में भी उनको फास्टफूड ज्यादा पसंत होता है। और जल्दीजल्दी बनाने की वजहसे यह खाना कच्चा और कम पका रहता है। और यह खाना आसानी से पचता नहीं और फिर गैस की शिकायते ,पेट फूलने की शिकायते और कब्ज़ की शिकायते देखने को मिलती है। बोहोत से लोग कब्ज़ की समस्या को गंभीरता से लेते नहीं और फिर कुछ समय बाद उन्हे मोटापे ,बवासीर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।इसलिए हम आपको कब्ज़ का परमानेंट इलाज और कब्ज के घरेलू उपाय बताने जा रहे है। 

कब्ज का परमानेंट इलाज और कब्ज़ के घरेलू उपचार
कब्ज का परमानेंट इलाज और कब्ज़ के घरेलू उपचार

 कब्ज़ के कारन बोहोत से लोगो का पेट अच्छेसे साफ नहीं होता। बार बार शौच को जाने पर भी मल पास नहीं होता। और इसीके कारन बोहोत से लोग परेशान रहते है। घंटो तक शौच में बैठे रहने पर भी और जोर लगाने पर भी मल पास नहीं होने के कारण वह लोग चिंता में रहते है और दिन भर उनका पेट फुला हुवा सा लगता है। इस समस्या को दूर करने के लिए आज हम आपको आयुर्वेदिव तरीके से कैसे कब्ज़ का परमानेंट इलाज और घरेलू उपचार किया जाता है यह बताएँगे।

यह भी पढ़े - हल्दी के फायदे और नुकसान | Haldi Ke Fayde Aur Nuksan

कब्ज़ का परमानेंट इलाज - permanent Treatment of constipation 

                        

कब्ज़ का परमानेंट इलाज - permanent Treatment of constipation
 कब्ज़ का परमानेंट इलाज जानने से पाहिले आपको यह पता होना चाहिए की कब्ज़ क्या है। कब्ज़ एक पेट से जुडी समस्या है। हमारा शरीर की सारी बीमारिया वात,पित्त,कप के प्रकोप से जुडी हुई होती है। और कब्ज़ की समस्या वात से जुडी होती है। इलाज जाने से पाहिले हमें यह जानना होगा की कब्ज़ क्या है ?और किस वजसे होता है? जब हम खराब कम पका या कच्चा खाना खाते है तो उसे पचाने में पेट को कठिनाई होती है और इसके कारन हमारी जठराग्नि कमजोर हो जाती है और खाना पच नहीं पाटा।और इसीके कारन जो मल बनता है वह कठोर और सूखा बन जाता है। इसी वजहसे मल समय पर नहीं निकलता और फिर कब्ज़ की समस्या निर्माण हो जाती है।  


कब्ज़ के घरेलू उपचार -Home Remedies Of Constipation

कब्ज़ के घरेलू उपचार -Home Remedies Of Constipation
अगर आपको कब्ज़ की समस्या है तो आपको हम आज कब्ज़ से राहत पाने के कुछ घरेलु उपचार बता रहे है। आइये जानते है क्या है कब्ज़ के घरेलु उपचार ,

1 . बेल से कब्ज़ के घरेलु उपचार 

बेल के फल का उपयोग आप कब्ज़ में राहत पाने में कर सकते है। बेल के फल का गुदा निकालकर आप उसे एक चम्मच गुड़ के साथ सेवन कर सकते है। इससे आपको कब्ज़ में राहत मिलेगी। 

2 . मनुक्के से कब्ज़ के घरेलू उपचार 

मनुक्के खाने से कब्ज़ में फायदा होता है। रात को भीगे हुए मनुक्के सुबह खाली पेट खाने से आपको कब्ज़ में राहत मिल सकती है। 

यह भी पढ़े - मुनक्का खाने के फायदे ,लाभ ,नुकसान और सही तरीका

3 . सौंफ से कब्ज़ के घरेलू उपचार 

रात को भिगोई हुई सौंफ को आप सुबह खाली पेट खाने से या फिर उसका पानी पीने से आपका पाचन तंत्र मजबूत बनता है। और आप इसे खाने बाद तुरंत भी खा सकते है। यह खाना पचाने में भी फायदेमंद होता है। 

4 . त्रिफला चूर्ण से कब्ज़ के घरेलू उपचार 

सोने से पाहिले रात को आप एक चम्मच त्रिफला चूर्ण एक ग्लास गर्म पानी के साथ पीले तो आपको कब्ज़ में राहत मिलती है। पर आपको यह तीन महीने लगातार करना चाहिए तभी आपको इसका रिजल्ट दिखेगा। 

5 . चने से कब्ज़ के घरेलू उपचार 

कब्ज़ में चना खाना लाभदायक होता है। इसको रात को भिगोकर सुबह खाना फायदेमंद होता है। ज्यादा मात्रा में चना नहीं खाना है नहीं तो आपको गैस बन सकती है। 

6 . ज़ीरे से कब्ज़ के घरेलू उपचार 

जीरा खाना शरीर के लिए फायदेमंद है। अगर खाने के बाद एक चुटकी जीरा खाया जाये तो खाना जल्दी पच जाता है। जीरे को रात को भोगकर सुबह खाली पेट उसका पानी पीने से आपको कब्ज़ में काफी फायदा होता है।  

7 . मुलेठी से कब्ज़ के घरेलू उपचार 

मुलेठी भी कब्ज़ की समस्या में राहत पाने में लाभदायक होती है। एक चम्मच मुलेठी का चूर्ण को एक ग्लास पानी के साथ पीने से कब्ज़ में आपको राहत मिल सकती है। 

8 . अलसी से कब्ज़ के घरेलू उपचार 

अलसी के बीजो को आप पीसकर उसकी पाउडर बनाकर रात को सोने से पाहिले एक चम्मच अलसी की पाउडर को एक ग्लास पानी के साथ खाने से कब्ज़ में फ़ायदा हो सकता है।  

9 . एरण्ड से कब्ज़ के घरेलू उपचार 

रात को सोने से पाहिले आप एक ग्लास दूध में एरण्ड का एक चम्मच तेल डालकर पी लेना है। इससे आपको कब्ज़ में राहत मिलेगी 

10 . नीबू और काला नमक से कब्ज़ के घरेलू उपचार 

सुबह आपको एक ग्लास पानी में नीबू का रस और एक चुटकी काला नमक डालकर पीना है। इससे पेट अच्छे से साफ़ होगा।और कब्ज़ की समस्या भी निर्माण नहीं होगी।  

11 . शहद से कब्ज़ के घरेलू उपचार 

शहद हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसे आपको रात को सोने से पाहिले एक ग्लास पानी के साथ पी लेना है। इसका रोजाना सेवन करने से कब्ज़ में फ़ायदा मिलता है। 


कब्ज़ में यह परहेज करे -Avoid It In Constipation

  •  
    कब्ज़ में वात का प्रकोप होता है। इसलिए कब्ज़ में आपको वात शां रखने वाला भोजन करना चाहिए। 
  • कब्ज़ में आपको ज्यादा मसालेदार पदार्थ का सेवन करने से बचना चाहिए। 
  • अगर किसी को कब्ज़ की समस्या है तो उसे दूध और पनीर से परहेज करना चाहिए। 
  • हमेशा अच्छा पका हुवा खाना और स्वादिष्ट भोजन करना चाहिए। 
  • मैदे की बनी चीजे नहीं खाना चाहिए। 
  • ज्यादा तेल से बनी सब्जिया और तेल में तले पदार्थो का सेवन करने से बचना चाहिए। 

यह भी पढ़े - पुरुषों में थाइराइड के लक्षण और बचाव

सारांश 

इस लेख में आज हमने जाना की कब्ज़ का परमानेंट इलाज क्या है और कब्ज़ के घरेलू उपायों से कैसे इसे दूर कर सकते है। ऊपर हमने आपको कब्ज़ के परमानेंट इलाज के बारेमे बताया है और खाने में किस चीजों को परहेज करना है यह भी बताया है। इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी है इसलिए  किसी भी इलाज को या उपचार पद्धति को अपनाने से पाहिले डॉक्टर से सलाह जरूर ले। 


FAQ 

Q 1 . कब्ज़ का परमानेंट इलाज क्या है ?

Ans - कब्ज़ के बोहोत से इलाज है जैसे की त्रिफला चूर्ण का सेवन करना ,सौंफ को भिगोकर सुबह उसका पानी पीना,खाना खाने के बाद चुटकीभर जीरा खाना ,भीगे हुए मनुक्के खाने से कब्ज़ में राहत मिलती है,शहद को पाने के साथ पी सकते है ,बेल के फल का गुदा गुड़ के साथ खा सकते है। 

Q 2 . कब्ज़ के घरेलू उपचार क्या है ?

Ans - एरण्ड के तेल को दूध के साथ लेना है ,अलसी की पाउडर को पानी के साथ पीना है,एक एक चम्मच धनिया और इलायची कूटकर पानी के साथ ले लेना है ,पानी में नीबू का रस और काला नमक डालकर पीना है। ऐसे बोहोत से घरेलू उपचार है। 

Q 3 . तुरंत पेट को साफ करने के लिए क्या खाएं ?

Ans - ज्यादा मात्रा में पानी पिये ,फाइबर युक्त फ़ूड खाये ,शहद और नीबू पानी पीये ,जूस और स्मूदी पीये ,हर्बल टी पिये ,पानी को गर्म करके पिये,इस सारे पेट साफ करने के लिए उपयोगी है। 

Q 4 . कब्ज़ में कोनसे भोजन को परहेज करे ?

Ans - दूध और दूध से बानी चीजे कम खानी चाहिए ,ज्यादा तेल से बनी सब्जिया और तेल में तले पदार्थ नहीं खाना चाहिए ,फास्टफूड का सेवन करने से बचना चाहिए ,धूम्रपान न करे ,ज्यादा मात्रा में चाय कॉफी नहीं पीनी है ,मैदे से बनी चीजे नहीं खाना चाहिए ,कम पका भोजन नहीं करना है यह सारे परहेज है कब्ज़ के लिए। 

Q 5 . तुरंत कब्ज़ तोड़ने के उपाय ?

Ans - सुबह कम से कम दो ग्लास गर्म पानी पीये ,जीरे और अजवाइन को हलके आस पर भूनकर उसका चूर्ण बनाकर पाने के साथ पीना है ,सुबह रोजाना प्राणायाम करे। 






कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.